बख्तियारपुर प्रखंड के मंझौली गांव के सामने गंगा नदी में बुधवार सुबह स्नान के दौरान 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार के पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे आदित्य अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।