आरा। भूमि विवादों के त्वरित समाधान के लिए भोजपुर जिले के सभी अंचल कार्यालयों में प्रत्येक शनिवार को संयुक्त शनिवारीय जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार की सुबह 11 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया।इस दौरान थानाध्यक्ष चंदन भगत की अध्यक्षता में भूमि विवाद से जुड़े कई मामलों की सुनवाई की गई और दोनों पक्षों की बात सुनकर उचित निपटारा भी किया।