ई रिक्शा के कारण द्वारका जिला में कई जगह ट्रैफिक कंजेशन हो जाता है। इस साल 9 सितंबर तक द्वारका सर्कल ट्रैफिक पुलिस की टीम ने 12,277 ई रिक्शा का चालान किया है। इसके अलावा 54 ई रिक्शा को जप्त भी किया गया है। जिसमें से सिर्फ नजफगढ़ रोड पर 4,132 ई रिक्शा का चालान इस साल किया जा चुका है। साथ ही 36 ई रिक्शा को जप्त भी किया गया है।