NHM कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन आंदोलन 19वें दिन भी जारी रहा। सामूहिक इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को कर्मचारियों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, वित्त मंत्री, उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का मुखौटा पहनकर एनएचएम कर्मचारियों ने दो टीमें बनाईं और नया बस स्टैंड धरना स्थल पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया।