प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को राहत राशि वितरित की। उन्होंने एक क्लिक से अशोकनगर जिले के 890 हितग्राहियों के खातों में 56 लाख 55 हजार 381 रुपए भेजे। राहत राशि का वितरण मानसून 2025 में हुई प्राकृतिक आपदा, अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित लोगों को किया गया।