घालुवाल में सोमवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया। स्थानीय लोगों ने पेड़ हटाकर यातायात बहाल किया। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक गाय को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठा। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने घटना की पुष्टि की।