चौसा रेलवे स्टेशन रोड पर सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे एक ई-रिक्शा पलटने से दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कैमूर जिले के सातो एवती गांव निवासी मृत्युंजय सिंह और हरिमुनि सिंह के रूप में हुई है। दोनों सिकंदराबाद में एक निजी कंपनी में काम करते थे और छुट्टी पर घर लौट रहे थे। ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया, जिससे दोनो यात्रियों को गंभीर चोटें आईं.