विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समस्त भेरूंदा क्षैत्र में भक्तों ने नम आंखों से विदा किया। गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के बीच गणेश प्रतिमाओं का अंबर नदी में विसर्जन किया गया।नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं को लेकर अंबर नदी पहुंचे। बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन क्रेन की मदद से किया गया।