रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा में इनेलो का एक-एक सदस्य राजनीति से दूर होकर सामाजिक सेवाओं के रूप में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। अर्जुन चौटाला मंगलवार दोपहर 1 बजे के दौरान डबवाली रोड स्थित इनेलो कार्यालय में मीडिया बातचीत कर रहे थे। हरियाणा में आई बाढ़ को लेकर अर्जुन चौटाला ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है l