रविवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा चंपा कुमारी धर्मशाला में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नगर पालिका द्वारा बधाई गए हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स पर चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने सभी को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द ही हल निकाला जाएगा।