कांकेर कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार आगामी दीपावली और अन्य महत्वपूर्ण पर्वों को ध्यान में रखते हुए होटलों व रेस्टोरेंटों में लगातार दबिश देकर मिठाइयों व अन्य खाद्यान्न सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। इसी क्रम में आज शनिवार को दोपहर ३ बजे कांकेर जिले के पखांजूर में विमल कुमार सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व जांच किया गया।