अब नीरथ से ननखड़ी के लिए विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद शरण ढांक में बंद पड़े मार्ग को खोल दिया गया है। यह मार्ग करीब दो हफ्ते से बंद था। रामपुर मंडल के XEN शक्ति सिंह ने आज बुधवार करीब 3:15 बजे बताया कि अब सभी प्रकार के वाहन ननखड़ी पहुंच सकेंगे। विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी प्रकार के वाहनों के लिए मार्ग को खोल दिया है।