कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में अब तक 6000 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है।और मंडियो में लगातार किसान अपनी फसल लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं आज से उठान का कार्य शुरू किया जाएगा। मार्केट कमेटी के सचिव हरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 सितंबर से हरियाणा में धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई थी।और अब तक कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में 6000 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।