इंदिरापुरम इलाके में नीति खंड चौकी क्षेत्र स्थित सर्वोत्तम सोसाइटी की 18वीं मंजिल से कूद एक महिला ने जान दे दी। मंगलवार को महिला का शव सोसाइटी के नीचे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात घर में लड़ाई होने के बाद पत्नी गुस्से में घर से निकल गई थी।