आज 26 अगस्त 12 बजे कृषि विभाग के उप संचालक जवाहरलाल कास्दे के अनुसार, विभागीय टीम रिपोर्ट का मिलान कर रही है। इसकी जानकारी संचालनालय को भेजी जा रही है। एक सप्ताह में डीलरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। डीलरों का पक्ष सुनने के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी।