बागेश्वर: मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार की पहल पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य पखवाड़ा पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में यह अभियान स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने व जनजागरूकता फैलाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। बागेश्वर जिले में निःशुल