राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता संयोजक सुरेंद्र ठाकुर ने की। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही नवनियुक्त राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पवंर को बधाई दी गई। इस बैठक में विशेष रूप से पंचायती राज संगठन के प्रदेश सह संयोजक ठाकुर हीरापाल सिंह भी मौजूद रहे।