बुधवार सुबह 11:30 बजे राष्ट्रीय लोक दल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौधरी नीरपाल सिंह के द्वारा राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई व पार्टी को मजबूत करने के लिए विस्तार हेतु रणनीति तैयार की गई।