बंडा शाहपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने एक गाय के बछड़े को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार रात्रि करीब साढ़े सात बजे नगर की संजय कालोनी के पास अज्ञात वाहन ने एक बछड़े को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। लोगों ने जिसकी सूचना जीव दया संगठन के सदस्यों को दी। जिसके बाद पर संगठन के सदस्यों ने पहुंच कर गाय के बछड़े का इलाज किया।