अररिया नगर परिषद एक बार फिर अपने कार्यों को लेकर चर्चा में है। शहर में विकास की गति धीमी होने और असमान व्यवस्था के कारण जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। जहां कुछ इलाकों में बिजली की रोशनी से सड़कें जगमगा रही हैं, वहीं कई वार्डों में अंधेरा छाया हुआ है। इस दोहरे विकास की नीति ने स्थानीय लोगों में नाराजगी पैदा कर दी है।