कौशाम्बी जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत कौशाम्बी अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह ने थाना मंझनपुर व महिला थाना पुलिस बल के साथ कस्बा मंझनपुर में पैदल गश्त किया। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और भीड़-भाड़ वाले बाजारों में अधिकारियों ने खुद जाकर लोगों से संवाद स्थापित किया है।