घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई। वहीं मां, बहन व बेटी गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार छोटा खपिया निवासी रामवीर उरांव की मौत सड़क दुर्घटना से हुई है। घायलों में मृतक की मां मुनी देवी, बहन करिश्मा कुमारी व बेटी 3 वर्षीय आरोही कुमारी घायल है। गम्हरिया साप्ताहिक हाट से लौट रहे थे।