अयोध्या। धर्म सेना प्रमुख संतोष दूबे ने शुक्रवार को स्थानीय शाने अवध होटल में प्रेस वार्ता कर जनपद में बढ़ते भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भ्रष्टाचार चरम पर है और प्रशासन पूरी तरह लाचार हो चुका है, जिससे अपराधी बेलगाम हो गए हैं।