दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में भठ्ठी मोड़ के पास सोमवार की दोपहर लगभग साढ़े 11 बजे मवेशी को बचाने में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार सिविल बार संघ अध्यक्ष व उनकी पत्नी दोनों घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सिविल बार संघ अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा अपनी पत्नी संगीता वर्मा सीडीपीओ के साथ बाइक से म्योरपुर जा रहे थे।