Dhanbad Cum Kenduadih Cum Jagata, Dhanbad | Aug 22, 2025
धनबाद के सिटी एसपी ने बताया कि बाइक चोरी गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। सरगना सोनू सिन्हा पहले से ही आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।