महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान किया। मंदिर के पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। शिंदे ने सभामंडप में विराजित भगवान वीरभद्र के भी दर्शन किए।