सहरसा गणेश सेवा मंडल द्वारा आयोजित डांडिया प्रोग्राम में महिलाओं ने खूब जमकर डांडिया का लुत्फ उठाया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धज कर महिलाएं उमंग और उत्साह के साथ डांडिया की थाप पर नाचीं। मंडल ने शास्त्रीय और आधुनिक संगीत के साथ कार्यक्रम को खास बनाया।