घटशिला प्रखंड अंतर्गत काशिदा गांव की विधवा महिला रेणुबाला गोप का घर भारी बारिश में ध्वस्त हो गया हैं. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने रविवार की दोपहर 2 बजे पीड़ित के घर का जायजा लिया। इसके बाद जिप सदस्य ने तत्काल मदद का भरोसा दिया। पीड़ित महिला ने जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू को बताया कि पिछले रात दो बजे मिट्टी का घर ध्वस्त हो गया। उस समय वे सो रही थी।