बांदा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मोहन साहू का जेब में रखा हुआ मोबाइल एक लड़के ने उस समय चुरा लिया जब पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बुधवार को शहर के शंकर गुरु चौराहे पर सब्जी खरीद रहे थे। वही चोरी की यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसमें पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष की जेब से मोबाइल निकालते लड़का दिखाई दे रहा है। गुरुवार को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने यह जानकारी दी।