धमोत्तर थाना क्षेत्र के खेरिया में शुक्रवार शाम ट्रैक्टर का टायर फटने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक के शरीर के चिथड़े हो गए। वहीं गठरी में शव जिला चिकित्सालय ले जाया गया। शंभू लाल ने रिपोर्ट में बताया कि ट्रैक्टर चालक से बातचीत के दौरान टायर फटने से उसके भाई 42 वर्षीय अंबालाल पुत्र नंदलाल मीणा के शरीर कई टुकड़े हो गए।