Download Now Banner

This browser does not support the video element.

शामली: किसान मजदूर संगठन के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, एक महीने का सरकारी राशन पंजाब भिजवाने की मांग की

Shamli, Shamli | Sep 4, 2025
गुरूवार दोपहर करीब 2 बजे किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर लाखन सिंह संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ शामली कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसान संगठन के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए शामली जिले का एक महीने का सरकारी राशन पंजाब के लोगों की मद्द के लिए भिजवाने की मांग की। इसके अलावा जिले में भी बरसात व नदियों में आई बाढ़ से पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की।
Read More News
T & CPrivacy PolicyContact Us