आज गुरुवार 11 सितंबर 2025 समय दोपहर 1:00बजे बुढ़मू प्रखंड मुख्यालय पर सूर्य हंसदा के एनकाउंटर को लेकर भारतीय जनता पार्टी बुढ़मू मंडल एवं ठाकुरगांव मंडल के संयुक्त प्रयास से आक्रोश मार्च के साथ आक्रोश प्रदर्शन प्रखंड मुख्यालय के द्वार पर किया गया। साथ ही साथ इस आक्रोश प्रदर्शन का समापन प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर किया गया।