आंवला तहसील में एक गंभीर मामला सामने आया है। शनिवार को सुबह 11 बजे बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा ने तहसील के पेशकार पर न्यायालय की पत्रावलियां बाहरी व्यक्ति को सौंपने का आरोप लगाया है।एसडीएम विदुषी सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में शर्मा ने बताया कि यह बाहरी व्यक्ति वादकारों से फाइलों के आधार पर डीलिंग कर रहा है।