रामगढ़ प्रखंड के ठाड़ीहाट आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा गुरुवार को दोपहर 2 बजे उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस अवसर पर संगठन से जुड़े 349 सखी मंडलों की कुल 4317 दीदियों ने भागीदारी की। आमसभा में बीते वर्ष की आय-व्यय व गतिविधियों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।