उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े रिहंद बांध में जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण एक बार फिर फाटक खोलने पड़े हैं। विभाग के द्वारा एक फाटक को 15 फीट तक खोलकर पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।शनिवार की सुबह बांध का जलस्तर 869.2 फीट दर्ज किया गया है। निरंतर इनफ्लो के कारण यह स्तर 869 फीट से ऊपर बना हुआ है। बांध से लगभग 20 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।