झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन द्वारा डुमरी अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया। केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो ने अपराह्न करीब 5.30 बजे इस संबंध में जानकारी दी।जनता दरबार में डुमरी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आये निवासियों ने अपनी समस्याओ से सम्बंधित आवेदन दिया।