भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने कहा कि जीवन के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। जीवन की आवश्यक सभी चीजे जैसे शुद्ध हवा, साफ पानी, भोजन और रहने की जगह पर्यावरण से ही प्राप्त होता है। लेकिन आज हमारा पर्यावरण खतरे में है। इसलिए हम सबों को विशेष प्रयास कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का प्रयास करना चाहिए।