टाटीझरिया। झुंड से बिछड़ा हाथी महज कुछ दिनों के अंतराल के बाद एक बार फिर से टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में लौट आया है। इससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं और वन विभाग के प्रति लोगों में आक्रोश है। बुधवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार धरमपुर में करमा झूमर से लौट रही चमेली देवी पति बलदेव गंझू को हाथी ने घायल कर दिया। महिला गिरने के बाद भागकर अपनी जान बचाई।