अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने समाज में बढ़ती दहेज प्रथा पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दहेज और दिखावे वाली शादियों ने समाज के कमजोर वर्ग को आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया है। यह प्रथा अब एक कुरीति बन गई है।