छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष में मनाए जा रहे रजत महोत्सव के तहत शुक्रवार को संस्कृतिक रंगों से सराबोर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। लखीराम सभागार बिलासपुर में दोपहर 3:00 बजे से रात 8:00 बजे तक छत्तीसगढ़ फूड फेस्टिवल और पारंपरिक तीज पोला उत्सव का आयोजन होगा। शाम 6:00 बजे नेहरू नगर चौक से लखीराम सभागार तक तिरंगा रैली निकाली जाएगी