नलूणा के पास पहाड़ी पर बना भूस्खलन जोन गंगोत्री राजमार्ग के लिए नासूर बन गया है। वहां पर सुबह से सोमवार शाम 6 बजे तक पहाड़ी से लगातार भूस्खलन जारी है। जिस कारण गंगोत्री राजमार्ग पर 12 घंटे बाद भी वाहनों के लिए नहीं खुल सका है। नलूणा के पास राजमार्ग बंद होने लोकल वाहन जगह जगह फंसे हैं। लोग राजमार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।