चंपावत में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, जनहानि की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। एआरटीओ कार्यालय एवं जिला खनन अधिकारी की संयुक्त टीम ने जनपद के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की।