करणी सेना ने समाजसेवा का अनोखा उदाहरण पेश करते बुधवार को सुबह 11 बजे अपने जिला अध्यक्ष शुभम सिंह चौहान का जन्मदिन रक्तदान कर मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पहले जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट अशोक सिंह सरस्वार के निवास पर केक काटकर शुभम सिंह चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।