कजरी तीज पर्व को लेकर सोमवार 1 बजे DM प्रियंका निरंजन ने करनैलगंज के सरयू घाट का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। DM ने बताया कि सरयू घाट से 10 लाख से अधिक श्रद्धालु जल लेकर पृथ्वीनाथ मंदिर और दुखहरण नाथ मंदिर जाएंगे। हाईवे पर कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रशासन ने रूट डायवर्जन, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।