जड़खोड धाम मंदिर पर भाजपा मंडल जनूथर के कार्यकर्ताओं एवं आयोजन समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में आगामी 1 सितंबर 2025 को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह वेढम के जन्मदिन के उपलक्ष में जड़खोड धाम पर होने वाले कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।