गंगा घटाव की धीमी रफ्तार ग्रामीणों के लिए चिंता का सबक बन गई है। ग्रामीणों का मानना है कि गंगा काफी धीमी रफ्तार से घट रही हैं। यह एक बार फिर बाढ़ आने का संकेत लग रहा है। गंगा का वर्तमान जलस्तर 76 मीटर के ऊपर है। अगर अब गंगा बढ़ी तो खतरे के निशान को पार कर जाएगी और कई गांव बाढ़ में डूब जाएंगे। इस वर्ष बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है।