झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू अपने छह दिवसीय प्रवास के तहत मंगलवार शाम करीब 3:15 बजे कुडू प्रखंड के सुंदरू पंचायत अंतर्गत ओपा गांव पहुंचे। यहां प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव के आवास पर आयोजित पंचायत स्तरीय बैठक में उन्होंने हिस्सा लिया। बैठक में सुंदरू पंचायत अध्यक्ष एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे,