झुंझुनू के गुढा कस्बे के पंजी का बास में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक रोहिताश कुमार का एक दिन पहले शराब के नशे में स्कूल में आने का वीडियो वायरल हुआ। जिस पर स्कूल के स्टाफ और वहां के ग्रामीणों ने शिक्षक को एक कमरे में बंद कर दिया। उसकी गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से शराब की बोतल मिली। सूचना मिलने के बाद शिक्षा अधिकारी मनोज ढाका ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है।