जेतहारी रेंज से रेस्क्यू किए गए हाथी को अब बांधवगढ़ के जंगल में छोड़ा जाएगा। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद कान्हा प्रबंधन ने इसकी तैयारियां आज शनिवार की शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू कर दी हैं। 18 माह पहले जेतहारी रेंज में एक हाथी ने किसान को कुचल दिया था। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस पर हमला किया गया। फायरिंग में दो लोग घायल हुए। इसक