सुजानपुर उप मंडल में बीते तीन दिनों की बारिश के दौरान एक दर्जन मकान धराशाई हो गए हैं। जिसके चलते लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गनीमत यह रही कि इन मकानों में रहने वाले सभी लोग सुरक्षित हैं। लेकिन लोगों के घरों से आशियाने छिन गए हैं। बुधवार को सुजानपुर मंडल के ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।